मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना (MSBY)

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना क्या है? इसका लाभ कैसे उठाएं ?

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना 2025 – गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए मुफ्त इलाज और स्वास्थ्य बीमा सुविधा

परिचय (Introduction):-

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना (MSBY) भारत के सभी राज्य सरकारों द्वारा चलाई जाने वाली एक प्रमुख स्वास्थ्य सुरक्षा योजना है। इसका मुख्य उद्देश्य गरीब और कमजोर, निम्न एवं माध्यम आय वर्ग के परिवारों को मुफ्त या कम से कम खर्च पर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना है।
यह योजना मुख्यतः उन परिवारों के लिए है जो गरीबी रेखा के नीचे (BPL) में आते हैं या जिनकी आय बहुत कम है। जो वर्ग प्राइवेट अस्पतालों में अपना इलाज़ नहीं करा पाते है खास कर उनके लिए ही यह योजना लाई गई है। जिससे कोई भी गरीब, निम्न एवं माध्यम वर्ग का लोग इलाज़ के बिना न रह जाए।

उद्देश्य (Mission & Vision):-

आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को गुणवत्तापूर्ण मुफ्त या कम से कम में स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना।
गरीब परिवारों को बड़े इलाज के खर्च से बचाना।
प्राथमिक से लेकर सुपर-स्पेशलिटी अस्पतालों तक कैशलेस इलाज उपलब्ध कराना।
ग्रामीण और शहरी गरीबों के बीच स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुँच सुनिश्चित करना।

योजना के मुख्य लाभ (Benefits):-

राज्य सरकार अपने-अपने राज्यों के सभी परिवार के प्रत्येक सदस्य के लिए निर्धारित राशि तक मुफ्त इलाज करना ।
सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में कैशलेस इलाज।
बड़ी बीमारियों (सर्जरी, दुर्घटना, गंभीर रोग) का भी कवरेज।
वार्षिक स्वास्थ्य बीमा कवरेज सामान्यतः 30,000 रुपये से 5 लाख रुपये तक (राज्य अनुसार भिन्न)।
मातृत्व सेवाएँ, ऑपरेशन, अस्पताल में भर्ती का खर्च योजना के अंतर्गत शामिल।

Letest Update:- फरवरी 2025 से इस योजना की कवरेज राशि ₹30,000 से बढ़ाकर ₹50,000 कर दी गई है।

पात्रता (Eligibility):-

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ पाने के लिए आपको उस राज्य का निवासी होना अनिवार्य है।और आपके पास ग़रीबी रेखा के नीचे (BPL) कार्ड होना चाहिए। कुछ राज्यों में राशन कार्ड या सामाजिक-आर्थिक जनगणना (SECC) सूची के आधार पर चयन भी होता है। जिन परिवारों के पास पहले से अन्य सरकारी स्वास्थ्य बीमा योजनाओं ( जैसे- आयुष्मान भारत) का कार्ड है उन्हें ये लाभ नहीं मिल रहा है।

आवश्यक दस्तावेज़ (Documents Required):-

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा कार्ड बनवाने के लिए आपके पास आधार कार्ड, राशन कार्ड/BPL कार्ड, आय प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो और बैंक खाता का होना जरूरी है। अन्यथा आप इस कार्ड को नहीं बनवा पाएंगे।

आवेदन प्रक्रिया (How to Apply):-

ऑनलाइन आवेदन:-

  1. अपने अपने राज्यों संबंधित राज्य सरकार की स्वास्थ्य बीमा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  2. अगर आप उत्तर प्रदेश/बिहार जैसे राज्य के निवासी है तो अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र (CSC) पर जाके आवेदन करा सकते है।
  3. “ऑनलाइन आवेदन/रजिस्ट्रेशन” सेक्शन पर क्लिक करें।
  4. आधार और राशन कार्ड की जानकारी आवश्य डालें।
  5. परिवार के सभी सदस्यों का सही-सही विवरण आधार कार्ड के आधार पर परे भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें।
  6. सबमिट करने के बाद रसीद/आवेदन संख्या प्राप्त जरूर करें।
  7. सबमिट करने के बाद उसका फ़ोटो कॉपी करा के अपने पास रख लें।

ऑफलाइन आवेदन:–

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा कार्ड बनवाने के लिए आपको अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र (CSC) पे जाके ऑनलाइन आवेदन करना है। अथवा जिला स्वास्थ्य कार्यालय में जाकर भी आवेदन करा सकते है। आवेदन के बाद आपका सत्यापन होगा उसके बाद इस योजना का स्मार्ट कार्ड/स्वास्थ्य कार्ड जारी होगा। उसके बाद ही आप इस योजन का लाभ उठा पाएंगे।

योजना का कार्ड (Health Card)

पात्र परिवारों को स्मार्ट कार्ड जारी किया जाता है।
यह कार्ड दिखाकर चयनित अस्पतालों में कैशलेस इलाज मिलता है।
कार्ड में परिवार के सभी सदस्यों का नाम और विवरण दर्ज रहता है।

स्टेटस चेक और हेल्पलाइन

Status Check: अपने अपने राज्य की आधिकारिक स्वास्थ्य बीमा योजना के ऑफिशियल वेबसाइट पर “Application Status” विकल्प चेक करें।

हेल्पलाइन नंबर:– अलग-अलग राज्यों के लिए अलग हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध होते हैं।

उत्तर प्रदेश:- 1800-1800-4444 / 14555
बिहार:- 0612-2290328
राजस्थान:- 1800-180-6127

सूचना केंद्र: जिला अस्पताल और जनसेवा केंद्र (CSC) ।

Important Links:-

आयुष्मान भारत – PM-JAY आधिकारिक वेबसाइट https://abdm.gov.in/
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना आधिकारिक वेबसाइट:- https://ayushmanup.in/
राजस्थान मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना:– https://rajasthan.gov.in/
बिहार मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना:- https://state.bihar.gov.in/

सामान्य प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 1: क्या इस योजना का लाभ केवल BPL परिवारों को ही मिलता है?
उत्तर: हाँ, मुख्यतः BPL और कमजोर वर्ग के परिवारों को प्राथमिकता दी जाती है।

प्रश्न 2: क्या इलाज केवल सरकारी अस्पतालों में होगा?
उत्तर: नहीं, राज्य द्वारा चयनित निजी अस्पतालों में भी मुफ्त इलाज मिलता है।

प्रश्न 3: क्या पहले से आयुष्मान भारत कार्ड वालों को इसका लाभ मिलेगा?
उत्तर: सामान्यतः जिन परिवारों को आयुष्मान भारत का लाभ मिल रहा है, उन्हें मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा (मसाबा) का लाभ अलग से नहीं दिया जाता।

प्रश्न 4: क्या स्मार्ट कार्ड अनिवार्य है?
उत्तर: हाँ, अस्पताल में कैशलेस इलाज के लिए स्वास्थ्य बीमा कार्ड दिखाना अनिवार्य है।

संबंधित लेख
भारत सरकार योजनाएँ प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojana) प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PM Ujjwala Yojana) सुकन्या समृद्धि योजना – (SSY) प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi) प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन (PM-USP) प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना (PMBJP) आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojana) प्रधानमंत्री जनधन योजना (PM Jan Dhan Yojana) बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना (Beti Bachao Beti Padhao)

Important Link:-

Disclaimer:- pmyojanaportals.com एक जानकारी आधारित website है। हम किसी भी सरकारी विभाग से सीधे जुड़े नहीं हैं और न ही योजना का पंजीकरण या लाभ वितरण करते हैं।

हमारा उद्देश्य है कि भारत सरकार और राज्य सरकार की सभी प्रमुख योजनाओं की सही और आसान जानकारी एक ही जगह पर उपलब्ध कराना।

Leave a Comment